कृषि की नवीन प्रविधियों का ग्रामीण विकास में योगदानः भादरा तहसील (हनुमानगढ़ जिला) का एक भौगोलिक अध्ययन
Keywords:
आधुनिक कृषि तकनीकें, सूक्ष्म सिंचाई, कृषि उत्पादकता, ग्रामीण विकासAbstract
प्रस्तुत शोध पत्र राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील में कृषि की नवीन प्रविधियों (Modern Agricultural Techniques) के अपनाने और उससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था व विकास पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण करता है। भादरा एक अर्ध-शुष्क क्षेत्र है जहाँ परंपरागत खेती से आधुनिक तकनीकों (जैसे- ड्रिप सिंचाई, सौर ऊर्जा, संकर बीज और मृदा स्वास्थ्य कार्ड) की ओर बदलाव देखा गया है। अध्ययन प्राथमिक और द्वितीयक आंकड़ों पर आधारित है। निष्कर्ष बताते हैं कि तकनीकी हस्तक्षेप ने न केवल उत्पादकता बढ़ाई है, बल्कि ग्रामीण जीवन स्तर में भी सुधार किया है।
References
सिंह, आर.एल. (2020). भारत का प्रादेशिक भूगोल.
राजस्थान सरकार (2023). कृषि विभाग की वार्षिक सांख्यिकी रिपोर्ट, हनुमानगढ़.
शर्मा, जे.पी. (2019). ग्रामीण विकास और कृषि तकनीकी. राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी।
ICAR रिपोर्ट (2022). शुष्क क्षेत्रों के लिए नवीन कृषि पद्धतियाँ.
विभिन्न जनगणना रिपोर्ट और स्थानीय समाचार पत्र (भास्करध्पत्रिका) के कृषि विशेषांक।



