कृषि की नवीन प्रविधियों का ग्रामीण विकास में योगदानः भादरा तहसील ’’हनुमानगढ़ जिला’’ का एक भौगोलिक अध्ययन
Keywords:
कृषि तकनीकी नवाचार, फसल प्रतिरूप परिवर्तन, ग्रामीण आजीविकाAbstract
प्रस्तुत शोध पत्र हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील में कृषि क्षेत्र में आए तकनीकी बदलावों और उनके ग्रामीण विकास पर प्रभाव का विश्लेषण करता है। भादरा तहसील, जो पारंपरिक रूप से वर्षा आधारित और नहरी सिंचाई पर निर्भर रही है, अब सूक्ष्म सिंचाई (Drip & Sprinkler), सौर ऊर्जा और उन्नत बीजों के माध्यम से एक रूपांतरण के दौर से गुजर रही है। यह शोध प्राथमिक और द्वितीयक आंकड़ों के माध्यम से यह स्पष्ट करता है कि नवीन प्रविधियों ने न केवल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाई है, बल्कि किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में भी गुणात्मक सुधार किया है।
References
सिंह, सविन्द्र (2021). भारत का भूगोल, प्रयाग पुस्तक भवन।
राजस्थान सरकार (2022). जिला सांख्यिकी रूपरेखा - हनुमानगढ़।
मिश्र, आर.पी. (2019). ग्रामीण विकासरू सिद्धांत और व्यवहार।
भादरा कृषि विभाग. वार्षिक प्रगति रिपोर्ट (2020-2023)।



